चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर गुणुनाला के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को चरस सहित धर दबोचा। पुलिस टीम ने पृथी सिंह निवासी कडेली (सलूणी) से 352 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने गुणुनाला में नाका लगाया था। तीसा की ओर से पृथी सिंह बाइक लेकर आया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पृथी सिंह से 352 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बाइक सवार से मंगलवार को 352 ग्राम चरस बरामद की है।