फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ड्राइवर पुलिस से बोला हम-तुम दोनों ही सरकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर बीच सड़क बस खड़ी करके हंगामा करने वाला नशेड़ी ड्राइवर पुलिस से भी उलझ गया। खुद को फंसता देख उसने पुलिस से कहा, हम-तुम दोनों ही सरकारी हैं। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 11 बजे बरेली रोडवेज बस को सड़क पर खड़ी करके ड्राइवर सवारियां भर रहा था। दूसरे वाहन चालकों ने उससे बस हटाने को कहा तो वह हंगामा करने लगा। शिकायत पर चीता पुलिस वहां आ गई। पहले तो ड्राइवर ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन बात न बनती देख गिड़गिड़ाने लगा। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि दोनों ही उप्र सरकार के कर्मचारी हैं, फिर आपस में झगड़ा करने की जरूरत क्या है? हालांकि, पुलिस उसे कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने एआरएम से उसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें