फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

रायवाला पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब के 288 पव्वे बरामद किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि मुखबिरों की सूचना पर तीन पानी पुलिया छिद्दरवाला के पास चेकिंग कराई गई। मौके पर पहुंच कर वाहनों की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान एक कार से 288 पव्वे (6 पेटी) अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद कार सवार दीपक शर्मा पुत्र स्व. देवदत्त शर्मा निवासी कुंजापुरी कॉलोनी गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश और सूरज कर्णवाल पुत्र ललित कर्णवाल निवासी गली नंबर 10 अमित ग्राम गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें