फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों को पेशी पर ला रही वैन खाई में पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। पेशी के लिए सोमवार को कैदियों को कोर्ट ले जा रही पुलिस वैन बीच सड़क पर खराब हुई बाइक से टकराकर खाईं में पलट गई। हादसे में बाइक सवारों समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र में गांव सैदपुर कुर्मियान के पास वन वे रोड पर अचानक एक बाइक बीच रास्ते में खराब हो गई। बाइक को किनारे करने के पहले ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पुलिस की वैन टकरा गई। जिसके बाद वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार नवाबगंज के गांव बरौर निवासी हीराकली और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस वैन में सवार दरोगा विनोद कुमार, हेड कांस्टेवल राकेश कुमार, सिपाही शहगोन और विशाल भी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दरोगा विनोद कुमार ने बताया कि वह जिला जेल से कुछ कैदियों को लेकर पेशी के लिए कोर्ट ले जा रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें