बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में बीते वर्ष ऑटो में युवती से दुष्कर्म में वांछित 15 हजार ईनामी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बीते वर्ष जुलाई में शांती बिहार के पास एक आटो में दो व्यक्तियों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। चीखपुकार सुनकर मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने एक व्यक्ति राजू को पकड़ लिया था। आरोपी आटो चालक किला क्षेत्र में मलूकपुर की ढाल वाली मठिया निवासी मनोज कश्यप भाग निकला था। पुलिस ने मनोज को रविवार शाम क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मनोज के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।