फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर ने मारपीट को बताया लूट चार घंटे में ही पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर में कंथरिया पुलिया के पास बाइक सवार दो बदमाश ट्रांसपोर्टर रोहित श्रीवास्तव से मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग गए। वायरलेस पर इस सूचना के बाद एसपी सिटी अभिनंदन, सीओ तृतीय अशोक कुमार मीना मौके पर पहुंचे। कांबिंग शुरू हुई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। मौके पर मिली एक बाइक को बदमाशों की बताया गया। बाइक के नंबर की मदद से पुलिस पीलीभीत में रहने वाले रोडवेज के संविदा कर्मचारी जगदीश तक पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस बाइक पर उनका बेटा जितेंद्र और उसका साला बबलू घर से निकले थे। रोहित के परिवार की लड़की से बबलू का रिश्ता तय हुआ था, जो टूट गया। इसकी वजह से दोनों परिवारों में तल्खी आ गई थी। फिर पुलिस ने रोहित के पिता शंकरलाल से संपर्क किया उन्होंने जगदीश की बात को सही बताया। इसके बाद पता चला कि रोहित और जितेंद्र के बीच कंथरिया पुलिया पर मारपीट हुई थी। रोहित ने डंडा लेकर दोनों को दौड़ाया तो उनकी बाइक वहां छूट गई थी। इसके बाद पुलिस ने रोहित श्रीवास्तव को बिथरी चैनपुर थाने पर बुलाकर अधिकारियों को लूट के ड्रामे से अवगत कराया।
विज्ञापन


यह कहानी पुलिस को सुनाई
रोहित ने पुलिस को बताया था कि भुता से बीसलपुर के बीच उसकी मैजिक गाड़ियां चलती हैं। वह तीन दिनों का ड्राइवरों का कलेक्शन लेकर घर लौट रहा था। कंथरिया पुलिया के पास लात मारकर बदमाशों ने उसकी बाइक गिरा दी और मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। उसने बदमाशों की बाइक की चाबी निकाल ली तो वे खेतों के रास्ते भाग निकले थे।

चार घंटे की तफ्तीश के बाद रोहित का ड्रामा सामने आया है। अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस को गुमराह करने के मामले में कार्रवाई की जा सकती है। - अशोक मीना, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें