फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से दुष्कर्म आरोपी के भागने का मामलाः सीओ ने मानी पुलिसकर्मियों की मिलीभगत

Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
बरेली। पाक्सो कोर्ट में पेशी पर लाए गया दुष्कर्म आरोपी पवन मौर्य सिपाही और होमगार्ड की साठगांठ से ही भागा था। पुलिस लाइन में इस बात का खुलासा करने के दौरान सीओ तृतीय अशोक मीना ने कहा- सिपाही और होमगार्ड को सस्पेंड करने के बाद दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। सिपाही और होमगार्ड को पुलिस अब तक नहीं तलाश सकी है। पवन को मीडिया के सामने लाने के बाद बारादरी पुलिस ने जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पवन मौर्य ने पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की कहानी सुनाई। बोला- पेशी के बाद वह सिपाही रणधीर सिंह और होमगार्ड गंगाराम के साथ कोर्ट के पीछे शराब पीने बैठ गया। उसने सिपाही और होमगार्ड को ज्यादा शराब पिला दी। उन्हें नशा हुआ तो वह भाग निकला। सिपाही और होमगार्ड ने ही पांच सौ रुपये लेकर शराब का इंतजाम किया था। शराब खरीदने के लिए उसने अलग से पैसे दिए।

कोर्ट से भागने के बाद वह सुभाषनगर थाने के सामने से होकर चौपुला होकर चौकी चौराहा आया था। वहां से सुपर सिटी में रहने वाले अपने पिता को फोन किया। उसके मुताबिक, पिता ने हड़काते हुए कहा कि इतने मुकदमे पहले से हैं, एक और कारस्तानी की तुमने। पुलिस के पास जाओ। पिता के डांटने के बाद वह बारादरी थाने की तरफ जा रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी अंडरग्राउंड हैं या कोई और वजह
भागने के बाद भले ही पवन को पकड़ गया है, लेकिन सिपाही रणधीर सिंह और होमगार्ड गंगाराम को पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है। दोनों के अंडरग्राउंड होने की वजह भी अधिकारी नहीं समझ पा रहे हैं। अमूमन ऐसे मामलों में अधिकारी के सामने या संबंधित थाने में पेश होकर पुलिसकर्मी वारदात की जानकारी देते हैं, लेकिन दोनों ने पवन के भागने के बाद से अब तक न तो थाने में संपर्क किया है और न ही किसी अधिकारी को कोई सूचना दी है। दोनों के गायब होने की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस उनके घरवालों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें