फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगोता फाइनेंशियल कंपनी ने हड़प लिए हरीश अनेजा के 1.85 करोड़ के शेयर

Fri, 03 Aug 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन
मॉडल टाउन निवासी रजनी अनेजा ने गली आर्य समाज स्थित जगोता फाइनेंशियल सर्विसेज, उसके प्रबंधक चंद्रपाल जगोता, प्रकाश जगोता और योगेश जगोता निवासी मरीना इमराल्ड हाइट्स, वैशाली गाजियाबाद के खिलाफ थाना बारादरी में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने उनके पति हरीश अनेजा के 1.85 करोड़ रुपये के शेयर धोखाधड़ी करके बेच दिए और रकम हड़प ली।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रजनी अनेजा ने कहा है कि उन्होंने अपने पति हरीश अनेजा के साथ ल्यूपिन लैब्स और ल्यूपिन केमिकल्स के इक्विटी शेयर खरीदे थे। दोनों कंपनियों के एक हो जाने के बाद उनके द्वारा खरीदे शेयरों की संख्या 7920 हो गई। पिछले दिनों रजनी के कार्यालय में आग लग गई। इसमें सारे कागजात जल गए। इस पर उन्होंने अपने शेयरों की वर्तमान स्थिति जानने के लिए कंपनियों से पत्राचार किया तो पता चला कि हरीश अनेजा के नाम के शेयर 30 जुलाई, 2010 को कैश करा लिए गए है, जबकि हरीश की मौत 29 दिसंबर, 2009 को ही हो गई थी। आरोप है कि शेयर एजेंट मैसर्स जगोता फाइनेंशियल सर्विसेज, चंद्रपाल जगोता, प्रकाश जगोता, योेगेश जगोता ने पांच अन्य के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। इन लोगों ने हरीश के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लगभग 1.85 करोड़ रुपये के शेयर कैश करा लिए हैं। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने एजेंट और अन्य पार्टनर से जानकारी की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद इन लोगों ने रजनी और उनके पति का सहखाता भी मार्च, 2011 में बंद करा दिया। रजनी का कहना है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज तैयार करके उनके 1.85 करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। कोर्ट के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें