फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज-मस्ती से पहले खुराफात.. पकड़े गए मां के लाड़ले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। न्यू ईयर का जश्न मनाने से पहले शराब पीकर निकले रईसजादों की हरकत से कई लोगों की जान पर बन आई। पेट्रोल पंप पर बिना भुगतान किए भागे लड़कों ने बाजार के भीड़ भरे रास्तों पर कार इस कदर दौड़ाई कि कई वाहन चपेट में आ गए। गुस्साए लोगों ने कार को घेरकर उसमें तोड़फोड़ की। पीछे बैठे छात्र को दबोच लिया, जबकि उसके दोस्त भाग निकले। लोगों के गुस्से का शिकार एक ताइक्वांडो खिलाड़ी भी हो गया। युवकों के साथ होने के शक में लोगों ने उसे पीट दिया और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। देर रात तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

शाम छह बजे सिटी स्टेशन के पास पेट्रोल पंप पर कार सवार लड़कों ने दो हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना पेमेंट दिए कार चौपुला चौराहे की ओर दौड़ा दी। पंप कर्मचारियों ने शोर मचाया तो कार की रफ्तार और बढ़ा दी। गति तेज होने के साथ कार अनियंत्रित भी थी। रास्ते में कई बाइक और रिक्शा को इसने टक्कर मारी। बिहारीपुर मेमरान के आलीशान की बाइक बुरी तरह टूट गई तो पीछे बैठे उनके भाई अनश के काफी चोटें आईं। जिनके वाहनों में टक्कर लगती रही वे भी दूसरे वाहनों से उनका पीछा करने लगे। पुलिस को सूचना दी गई तो जंक्शन की ओर भागती कार को स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने पंचम होटल के पास पकड़ लिया। कार चला रहे युवक समेत दो लोग भाग निकले। पीछे बैठे युवक को कार के बाहर खींचकर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। यहां से गुजर रहे नकटिया निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी नावेद को भी भीड़ ने युवकों का साथी समझकर पीट दिया। पुलिस दोनों को लेकर थाने आई। यहां इनके खिलाफ कार्रवाई कराने का शोर मचाते कई लोग पहुंचे। कार सवार को अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि प्रारंभिक घटनास्थल किला थाने का है, वहीं रिपोर्ट होनी चाहिए। वहां नहीं हुई तो हम करेंगे। नावेद का कोई कसूर नहीं है, उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें