फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जहर से मौत, पति और सास पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। पिछली साल सीबीगंज में ब्याही बदायूं जिले की युवती की जहर से मौत हो गई। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित किया गया है। मायके वालों ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना उझानी के भर्रा टोला निवासी बृजेश गुप्ता ने बताया कि पुत्री गुंजन की शादी जून 2017 में सीबीगंज के गांव जौहरपुर निवासी यशपाल गुप्ता के पुत्र शिवम से की थी। दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। छह महीने पहले गुंजन को घर से निकाल दिया। नवंबर में समझौते के बाद गुंजन ससुराल आ गई। बताया कि शिवम का किसी अन्य लड़की से भी प्रेमप्रसंग चल रहा है। मंगलवार रात गुंजन को शिवम और सास रेखा ने कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। तबीयत बिगड़ी तो निजी अस्पताल ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। लड़के पक्ष का कहना था कि गुंजन डेंगू व पीलिया से ग्रस्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें