फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी के छात्र और किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में सोमवार की शाम से गायब एलएलबी प्रथम वर्ष के 24 वर्षीय छात्र का सिर ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार की सुबह पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के पीछे मिट्टी के लगे ढेर पर बरामद हुआ। वहीं मोहम्मदी में घर के बाहर पत्नी के साथ सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र की जहां प्रेम संबंधों में हत्या होने की आशंका है। वहीं किसान की हत्या के कारणों पर परिवार और आसपास के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


छात्र का रक्तरंजित शव देख दहल उठे लोग
लखीमपुर खीरी। देवकली रोड स्थित कुंतीपुरम निवासी मेड़ईलाल ने बताया कि वह रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके दो पुत्र हैं और दो पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र अजय राजपूत सिंधौली में रेलवे गेटमैन है, जबकि छोटा पुत्र विजय राजपूत सीतापुर रोड स्थित एक लॉ कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार की शाम को घर पर बड़ी पुत्री राजकुमारी और पुत्र विजय था। शाम को दो अज्ञात युवक घर आए और विजय को बुलाकर ले गए थे। उसके बाद विजय घर वापस नहीं लौटा। रात तक विजय के घर न पहुंचने पर परिवार वालों को चिंता हुई। उसके मोबाइल पर कॉल की तो संपर्क नहीं हुआ। परिवार वालों ने सोंचा कि आ रहा होगा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। सुबह करीब 10 बजे किसी ने पंड़ित दीनदयाल इंटर कॉलेज के पीछे मिट्टी के ढेर पर एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर संकटा देवी चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होने पर उन्होंने घर वालों को सूचना दी। इस पर घर वालों में हड़कंप मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो छात्र विजय का रक्त रंजित शव देखकर दहल उठे। उसका सिर ईंटों से कुचला गया था। इससे वहां चीखपुकार मच गई। हत्या के बावत परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रेमसंबंधों में हत्या होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

छात्र की हत्या हुई है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग होने की संभावना है। पुलिस प्रेमप्रसंग के साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल

किसान के गले में लगी गोली, मौत
पिपरिया धनी/मोहम्मदी। मोहम्मदी कोतवाली की पुलिस चौकी रेहरिया के गांव बेला पहाड़ा निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि घर के बाहर गेट के पास मोटर लगी हुई है। वहीं पर एक मढ़ैया पड़ी है। मढ़ैया में सोमवार की रात उसके पिता 58 वर्षीय लखविंदर सिंह और मां चरनजीत कौर भी सोई हुई थी। रात करीब डेढ़ बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने और मां के चीखने चिल्लाने पर चाचा सुखविंदर सिंह, पड़ोसी अमनदीप सिंह आदि लोग आ गए। आनन-फानन में पिता को सीएचसी मोहम्मदी लाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घर वाले अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में पिता की मौत हो गई। सूचना पर सीओ निष्ठा उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह और रेहरिया चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घर वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक लखविंदर सिंह के नाम साढ़े पांच एकड़ भूमि है। उनके दो पुत्र प्रकट सिंह और चरनजीत सिंह हैं। दोनों कंबाइने के चालक हैं। घटना की रात छोटा बेटा कुलदीप सिंह घर पर था, जबकि बड़ा बेटा फैजाबाद में था। घर वालों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। न ही कोई बंटवारे आदि का मामला है। गोली किसने और क्यों मारी? वह इस बात को खुद भी नहीं समझ पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने पुत्र कुलदीप की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

गोली नजदीक से मारकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों के बावत साफतौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण क्लू मिले हैं। जिनपर पुलिस काम कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

-डीके सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहम्मदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें