फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में जिंदा जलने वाले की पहचान, हतरा का प्रमोद निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कार में जिंदा जला ड्राइवर वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हतरा का निकला और इंडिगो कार उसकी सगी बहन की निकली। कार के चेचिस और इंजन नंबर के आधार पर पुलिस को मालिक की जानकारी हुई। उसके बाद कार में जिंदा जले युवक की पहचान हुई। घटना की जानकारी होते ही ड्राइवर के परिवार में कोहराम मच गया। उन्हें भी आशंका है कि यह हादसा नहीं, कुछ और है, जिससे युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के मुताबिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब 38 वर्षीय प्रमोद पुत्र हजारीलाल वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हतरा का निवासी था। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बहने हैं, जिनमें एक बहन वीरवाला पत्नी वीरपाल दिल्ली में रहती है। प्रमोद भी पत्नी और दो बेटों के साथ बहन के पास रहता था और उसी की इंडिगो कार किराए पर चला कर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। प्रमोद शनिवार को दिल्ली से बरेली के लिए कार को बुकिंग पर लाया था। रविवार को वह अपनी बड़ी बहन बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौरा निवासी नत्थो देवी पत्नी रामऔतार के घर रुका था। रिश्तेदारों के मुताबिक प्रमोद सोमवार रात करीब नौ बजे सिंगरौरा गांव से दिल्ली जाने के लिए निकला था। उसे इस्लामनगर से कार बुकिंग पर दिल्ली ले जानी थी। प्रमोद वजीरगंज होते हुए बिसौली से इस्लामनगर के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर रहेडिया के पास अचानक कार में आग लग गई और प्रमोद की उसी में जलकर मौत हो गई।
कार में प्रमोद के घर की चाबियां भी मिली हैं। उसकी बड़ी बहन नत्थो देवी ने एक कद्दू कार में रख दिया था। वो भी जला हुआ मिला है। उसके रिश्तेदार आकाश पाल का कहना है कि प्रमोद मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी पत्नी रीना, सात वर्षीय बेटा नमन और चार वर्षीय बेटा वासु का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर कार में कैसे आग लग गई और प्रमोद की मौत हो गई। उन्होंने आशंका जताई है कि प्रमोद के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे हुुई ड्राइवर की शिनाख्त
वजीरगंज पुलिस को मंगलवार शाम पता चला था कि कार नोयडा की है। कार की नंबर प्लेट पर सिर्फ यूपी 16 सी लिखा मिला था। बाकी आगे के नंबर जल गए थे। बाद में पुलिस ने एक्सपर्ट को बुलाकर कार का इंजन नंबर और चेचिस नंबर का पता किया। पता चला कि कार नोयडा निवासी वीरपाल की है। पुलिस ने जैसे-तैसे वीरपाल का मोबाइल नंबर प्राप्त किया, तो पता चला कि उनकी गाड़ी बरेली बुुकिंग पर गई है और उनका साला प्रमोद ले गया है। इस तरह परिवार वालों को हादसे की जानकारी हुई और उन्होंने अनुमान के तौर पर शव की पहचान की।

रिश्तेदार बोले, एक जगह जली कार तो हादसा कैसा
कार में जिंदा जले प्रमोद के रिश्तेदार वीरपाल, आकाश पाल और अन्य लोगों की माने तो उन्होंने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कार सड़क किनारे एक ही स्थान पर जली थी। उसके पीछे कोई टायर घिसने के निशान नहीं मिले। अगर कार का एक्सीडेंट हुआ होता तो प्रमोद ब्रेक लगाता और सड़क पर टायर घिसने के निशान जरूर मिलते। कार एक ही जगह जलने से सड़क का कोलतार तक पिघल गया था। बाकी कार के पीछे कोई ऐसा निशान नहीं मिला है। जेसीबी से कार सड़क किनारे साइड में लगाई गई थी, जिससे वह कुछ पिचक गई थी।

परिवार वालों ने जैसा बताया है, उससे कार में जले युवक की लाश प्रमोद की निकली है। उनसे कुछ कागजात मांगे हैं, तभी आगे की कार्रवाई होगी। यह हादसा है या कुछ और, जांच का विषय है।
विज्ञापन

-प्रमोद कुमार, प्रभारी एसओ वजीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें