बरेली। शक के चलते पति और जेठ ने महिला को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। झुलसी महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
वीर सावरकरनगर निवासी पूजा का आरोप है कि उसके पति धर्मेंद्र और जेठ महेंद्र उस पर शक करते हैं। पति बड़े भाई के कहने पर ही चलता है। अक्सर पति पीटता है और जेठ भी गालियां देता है। बृहस्पतिवार शाम को पति और जेठ ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पास ही पानी भरी बाल्टी रखी थी जिसे ऊपर डालकर उसने खुद को बचाया मगर फिर भी काफी झुलस गई। इसके बाद शुक्रवार को पूजा ने पति और जेठ के खिलाफ थाना इज्जतनगर में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।