फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो असलहा तस्कर दबोचे, 92 तमंचे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स की बरेली इकाई ने हाथरस में दो अवैध असलहा तस्करों को गिरफ्तार करके 92 तमंचे बरामद करने में कामयाबी हासिल की। एसटीएफ ने दोनों तस्करों को सिकंदराबाद थाने के सुपुर्द कर दिया है।
सीतापुर में अवैध असलहा के लिए पहले भी जेल जा चुके मुल्लू मौर्य और जहीर खान निवासीगण हरगांव को इंडिका कार के साथ पकड़ा गया। तस्करों ने कार की पिछली सीट के नीचे तमंचे छिपा रखे थे। एसटीएफ प्रभारी अजय पाल सिंह के मुताबिक, उन्हें सीतापुर से इंडिका कार में दो असलहा तस्करों के हाथरस पहुंचने की सूचना मिली थी। मुल्लू मौर्य और जहीर खान को हाथरस के बड़े पैमाने पर अवैध असलहा आपूर्ति करने वाले साहब सिंह के पास जाना था। एसटीएफ ने साहब सिंह के घर के पास घेराबंदी कर दी। दोनों तस्कर साहब सिंह के घर से अवैध असलहा लेने के बाद सीतापुर के लिए निकले तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साहब सिंह के घर पर भी छापामारी करवाई गई, लेकिन वह फरार हो चुका था।
विज्ञापन


बरनाम से मिला था सीतापुर के तस्करों का लिंक
बता दें कि बीती 30 मई को इज्जतनगर में एलएलबी के छात्र बरनाम सिंह को अवैध असलहा बनाते हुए पकड़ा गया था। उससे पूछताछ में सीतापुर के तस्कर और हाथरस के साहब सिंह का नाम सामने आया था। इसके बाद से एसटीएफ असलहा तस्करों के पीछे लगी थी। सीतापुर जिले के थाने में मुल्लू का लंबा आपराधिक रिकार्ड मिला है।
विज्ञापन


कॉलेज के छात्र खरीदते हैं तमंचे
बदमाशों ने बताया कि राजधानी के आसपास अवैध असलहा खपाया जाना था। स्कूल और कॉलेज के छात्र इन असलहा को खरीदते। एक हजार में तमंचा लेने के बाद राजधानी में दो से तीन हजार तक में बेचा जाता है। वह दो साल से हाथरस से अवैध असलहा ले रहे थे। यह उनका चौथा चक्कर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें