फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली के पूर्व प्रधान के पति पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

करेली के पूर्व प्रधान के पति अफरोज अहमद धोखाधड़ी के मामले में फंस गए हैं। उन पर टेंट व्यवसायी ने दो लाख 75 हजार रुपये उधार लेकर फर्जी चेक देने का आरोप लगाया है। सुभाष नगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसकी विवेचना एसआई सविता चौधरी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी प्रदीप अग्रवाल टेंट व्यवसायी हैं। उनका नगर निगम कार्यालय के पास अग्रवाल टेंट हाउस का आफिस है। प्रदीप ने बताया कि गांव करेली निवासी पूर्व प्रधान के पति सपा नेता अफरोज अहमद ने उनसे बहन की शादी में दो लाख 75 हजार रुपये उधार लिए, लेकिन वापस नहीं दिए। कई बार तगादा करने पर अफरोज ने 16 जून 2017 को स्टेट बैंक आफ पटियाला, श्यामगंज शाखा का चेक नंबर 592906 संदीप अग्रवाल के सामने भुगतान होने का आश्वासन देकर दिया। जब उसने चेक भुगतान के लिए बैंक में प्रस्तुत किया तो खाते में पैसा न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। व्यवसायी का आरोप है कि अफरोज ने जान बूझकर धोखा देने की नीयत से फर्जी चेक दिया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर मुकेश कुमार ने बताया कि व्यवसायी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सविता सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें