फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग की पिन टूटने से सूखी नहर में पलटी खटारा स्कूल बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कचहरी के बाहर बुधवार दोपहर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद होमगार्ड ने दोनों पक्षों को कोतवाली जाने को कहा। दोनों पक्ष यहां से वाहनों से निकल गए पर कोतवाली पहुंचे ही नहीं। बाद में पुलिस भी इन्हें तलाश करती रही।
विज्ञापन

वाकया करीब तीन बजे का है। कचहरी के बाहर मस्जिद की साइड में यह झगड़ा हुआ। एक पक्ष कचहरी के अंदर से निकला तो बाहर फिराक में खड़े दूसरे पक्ष के लोगों ने सभी लोगों को घेर लिया। तकरार और गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। लात घूंसे चलने लगे। मारपीट करने वालों में महिलाएं भी थीं। इससे करीब तीन मिनट अफरातफरी मची। लोगों ने वीडियो बना लिए। बाद में ये लोग कोतवाली या स्टेशन चौकी आए ही नहीं। कोतवाल पंकज वर्मा और स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें