फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर में करंट आने से सो रहे पति-पत्नी की हुई मौत

Thu, 16 May 2019 01:57 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
तबस्सुम फाइल फोटो। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के हमदर्द नगर डी में मंगलवार रात कमरे में सो रहे पति-पत्नी की कूलर में करंट आने से मौत हो गई। सोते समय पति का पैर कूलर से लग गया, जिसके चलते साथ में सो रही पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


दोनों की उसी अवस्था में मौत हो गई। उसी कमरे में सो रही सवा महीने की बच्ची की रोने की आवाज सुनकर सुबह लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो घटना का पता चला। सवा महीने की बच्ची अब अनाथ हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
 
सिविल लाइंस, हमदर्द नगर डी के रहने वाले सलमान (22) पुत्र खचेर खां बुलंदशहर के ताल विवथाना में पैथोलॉजी लैब चलाते थे। वह मंगलवार को पत्नी तबस्सुम और सवा माह की बेटी को जीवनगढ़, क्वार्सी स्थित पत्नी के मायके से लेकर आए थे। रात को दोनों अपने कमरे में सो रहे थे। बच्ची को अलग छोटी चारपाई पर सुलाया था। सोते समय पति का पैर पास ही रखे कूलर से लग गया। कूलर में करंट आने से पति-पत्नी की मौत हो गई।  
विज्ञापन


 सुबह जब भूख से व्याकु ल बेटी ने रोना शुरू किया तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पति-पत्नी पलंग पर पड़े थे। उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को मलखान सिंह जिला अस्पताल ले गई।

यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक उनकी मौत कई घंटे पहले बिजली के करंट से हो चुकी थी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बेटी की छठी की रस्म की खुशियां पल भर में उजड़ीं
मृतक सलमान के भाई बाबी के अनुसार 40 दिन पहले तबस्सुम को बेटी हुई थी। वह अपने मायके में बेटी की छठी की रस्म अदा करने गई थी। परिवार में खुशियां थीं। मगर, पल भर में सारी खुशियां उजड़ गईं। मासूम ने तो अपने मां-पिता का चेहरा ठीक से आंख खोलकर तक नहीं देखा। उससे पहले ही उसके सिर से उनका साया उठ गया।

पोस्टमार्टम को लेकर परिजन-पुलिस के बीच कहासुनी
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के शवों को कब्जे में ले लिया था। पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में थी। इसी बीच परिजन पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ गए। इस बात को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी हो गई, हालांकि बाद में परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें