बरेली। दुकान से सामान लेने गई एक किशोरी ने घर लौटकर माता पिता से दुकानदार के उसे मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाने का आरोप लगाया। शिकायत पर परिजनों ने दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। थाने में तहरीर देने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सुभाषनगर क्षेत्र निवास एक 11 वर्षीय किशोरी रविवार रात कालोनी में स्थित एक परचून की दुकान पर गई थी। कुछ देर बाद रोती हुई लौटी तो मां ने वजह पूछी। किशोरी ने आरोप लगाया कि दुकानदार अंकल ने उस फोन पर जबरन गंदी वीडियो दिखाई। परिजन दुकान पहुंचे तो जमकर गाली गलौज हुई। परिजनों ने यूपी 100 पुलिस को फोन कर बुला लिया। दुकानदार से फोन मांगा गया तो परिजनों ने आरोप लगा दिया कि पुलिस को दूसरा फोन दिखाया गया। हालांकि दुकानदार के मुताबिक किशोरी दुकान पर माईक्रोनी खरीदने आई थी। भीड़ होने के चलते देर हुई तो दुकान पर नकली सामान मिलता है चिल्लाने लगी। उसे डांटकर भगाया तो आरोप लगाने लगी। इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि ऐसा एक मामले की सूचना मिली थी। थाने तक अभी शिकायत नहीं पहुंची। दोनों पक्ष समझौता करने को राजी हो गए है। अगर तहरीर देते हैं कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।