फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी किशोरी की मौत, परिवार बोला- करंट से जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अलीगंज के गांव गैनी में झुलसी किशोरी की जिला अस्पताल में रविवार सुबह मौत हो गई। मौत की वजह पर असमंजस की स्थिति रही। परिवार शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झुलसकर मौत होने की बात कह रहे हैं, लेकिन डॉक्टर और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट इस दावे को खारिज कर रही है।
विज्ञापन

गैनी के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी मजदूर लाखन की 18 वर्षीय बेटी अंजना शनिवार दोपहर घर में ही आग से झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि अंजना नहाने के लिए कमरे में कपड़े लेने गई थी। अचानक शॉर्ट सर्किट से कमरे में रखे कपड़े और पुआल में आग लग गई। इसमें घिर जाने से अंजना झुलस गई थी। वहीं, डॉक्टरों से लेकर पीएम रिपोर्ट तक में आग लगने से 95 फीसदी तक जल जाने की वजह से मौत की पुष्टि हुई। शरीर पर केरोसिन के साक्ष्य मिले, जो करंट से लगी आग में नहीं हो सकते। ऐसे में परिवार की बताई कहानी ही सवालों के घेरे में है, हालांकि अभी तक अलीगंज पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें