फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छात्रा से दुष्कर्म के बाद आरोपी शादी का झांसा देकर एक साल तक उसे अपने पास आने को मजबूर करता रहा। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया। उसकी ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। परिवार ने इज्जतनगर थाने में तहरीर सौंपी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा नहीं लगाई।
विज्ञापन

इज्जतनगर की एक कॉलोनी में रहने वाले युवती के भाई के मुताबिक उसकी बहन को कर्मपुर चौधरी निवासी अजय सागर ने अपने झांसे में फंसाया। उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लैकमेल करके एक साल तक मजबूर करता रहा। पीड़िता के मोबाइल पर तीन मोबाइल नंबरों से आने वाली कॉल की डिटेल भी वादी ने पुलिस को सौंपी है। उनके मुताबिक शादी से मना करने के बाद मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगा। आरोपी उनकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने लगा। जिससे परेशान होकर उनकी बहन ने तीन जनवरी की सुबह 11 बजे जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। अब उसको गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार के मुताबिक इज्जतनगर थाने में तहरीर सौंपने के बाद सिर्फ दुष्कर्म की धारा में एफआईआर लिखी गई, जबकि आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा भी होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें