फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए पूरे माह का ट्रैफिक प्लान तैयार

Fri, 07 Jul 2017 12:58 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए पूरे माह का ट्रैफिक प्लान तैयार - फोटो : कांवड़ यात्रा के लिए पूरे माह का ट्रैफिक प्लान तैयार
विज्ञापन
सावन माह शुरू होते ही पुलिस प्रशासन ने सबसे पहले यातायात व्यवस्था में रद्दो बदल किया है। जिसके तहत भारी वाहनों के आवागमन के रूट बदले गए हैं। शुक्रवार रात से सोमवार शाम तक हाईवे पर लखनऊ की ओर से बरेली की ओर आने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से ही मोड़ दिए जाएंगे। बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन भी रामगंगा पुल से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य मार्गों पर चलने वाले वाहनों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। डायवर्जन व्यवस्था सावन के हर सोमवार को जलाभिषेक के दौरान प्रत्येक शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की रात नौ बजे तक लागू रहेगा। प्रशासन ने रोडमैप जारी किया है।
विज्ञापन


हाईवे पर यह होगा डायवर्जन
-लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से कांट, जलालाबाद, कोलाघाट, मिर्जापुर, कलान, उसावां, म्याऊं, बदायूूं, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे। इसके अलावा अगर कोई वाहन शाहजहांपुर से बरेली की तरफ निकलकर आ भी जाएगा तो उसे मीरानपुर कटरा से जलालाबाद की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहीं मीरानपुर कटरा से बचकर आने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर की ओर जाएंगे।
- बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले बडे़ वाहन बड़ा बाईपास होते हुए जाएंगे।
- नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन भी बड़ा बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाईपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर जाएंगे।
- बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन रामगंगा पुल से होकर प्रतिबंधित रहेंगे। सैटेलाइट/ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से आगरा की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज से बदायूं होकर जाएंगे और परसाखेड़ा/मीरगंज की तरफ से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास, मिलक,रामपुर, शाहबाद, बिलारी चंदौसी, बबराला, गुन्नौर, अलीगढ़ होकर जाएंगे।
विज्ञापन

- मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन नेशनल हाईवे से रामपुर, बरेली बड़ा बाईपास फरीदपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- दिल्ली, नरौरा, बबराला से आंवला की तरफ आने वाले भारी वाहन बबराला से चंदौसी, बिलारी, से शाहाबाद रामपुर होते हुए नेशनल हाईवे बड़ा बाईपास से फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र का भारी वाहन बड़ा बाईपास से तथा शहामतगंज क्षेत्र का भारी वाहन सैटेलाइट से बड़ा बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।


शहर के अंदर आने जाने वाली बसों और छोटे वाहनों के रूट भी बदले
शहर के अंदर आने जाने वाली बसों और छोटे वाहनों के रूट भी बदले गए हैं। जिसके तहत सावन माह के हर रविवार और शिवरात्रि के मौके पर सुबह छह बजे से सोमवार रात नौ बजे तक पुराना रोडवेज बस स्टैंड से सभी रोडवेज बसें अयूब खां चौराहा, (पटेल चौक), चौकी चौराहा, बियावान कोठी, मालियों की पुलिया, सैटेलाइट होकर जाएंगी। दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट से नरियावल, टीपी नगर, इन्वर्टिज तिराहा बड़ा बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी। लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट से टीपी नगर, फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी। बरेली से आगरा की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट से फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, बदायूं होते हुए आ जा सकेंगे और बरेली से आगरा की ओर जाने वाले हल्के वाहन लाल लाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, से बदायूं होते आएंगे और जाएंगे।


शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई रोक
- सैटेलाइट चौराहा: पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर की ओर से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगें।
- बीसलपुर चौराहा: बरेली से बीसलपुर की ओर चलने वाले समस्त सवारी वाहन रूहेलखंड चौकी तक ही आ व जा सकेंगे। कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। बड़ा बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- चौकी चौराहा: चौकी चौराहे से कोई भी रोडवेज बस चौपुला चौराहे से सिटी स्टेशन की तरफ नहीं जाएगी। समस्त बसें सैटेलाइट होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
- चौपुला ओवरब्रिज: बदायूूं की ओर जाने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
- मिनीबाईपास: रामपुर/मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इन्हें मिनी बाईपास तिराहा से इज्जतनगर फाटक बड़ा बाईपास होकर डायवर्ड किया गया है।
- इज्जतनगर स्टेशन तिराहा: सभी बड़े वाहन मिनी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- डेलापीर तिराहा: डेलापीर तिराहा से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।
- रामगंगा तिराहा: बदायूूं की ओर से आने वाला कोई भी वाहन सुभाषनगर रोड पर नहीं आने दिया जायेगा। रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ड किया जायेगा।
- बुखारा मोड़ तिराहा: बुखारा मोड़ से कोई भी वाहन बदायूूं रोड एवं लाल फाटक की तरफ जाने नहीं दिया जाएगा।
- अखा तिराहा: बरेली से बदायूूं/आगरा की ओर से जाने वाले सभी हल्के वाहन अखा तिराहा से गैनी, अलीगंज आंवला होकर अपने गंतव्य को आ जा सकेंगे।
- रम्पुरा मोड़ तिराहा: अगर अखा तिराहे से कोई भी वाहन भमोरा बदायूूूं की ओर आएगा तो उसे रम्पुरा मोड़ से विशारतगंज, आंवला की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- देवचरा तिराहा: दातागंज की तरफ से कोई भी भारी वाहन बदायूूं रोड पर नहीं आने दिया जाएगा।
- ऑवला: आंवला की तरफ से कोई भी भारी वाहन भमोरा और अलीगंज होकर बरेली की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। सभी वाहन शाहबाद रामपुर होकर बरेली आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें