फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में व्यापारी को बेहोश कर लूट लिए 5.50 लाख

Tue, 19 Jan 2016 01:25 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला से बरेली आ रही प्राइवेट बस में नशा सुंघाकर व्यापारी का साढ़े पांच लाख रुपयों से भरा बैग और सोने की दो अंगूठियां लुटेरे उड़ा ले गए। व्यापारी बस में बेहोशी की हालत में मिले। मकरंदपुर रेलवे फाटक के पास तक व्यापारी के पास बैग था। इसलिए माना जा रहा है कि घटना वहीं आसपास की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 1.20 बजे कस्बा आंवला के पक्का कटरा गांव के रहने वाले चीनी मैदा और तेल के व्यापारी अनुज बंसल प्राइवेट बस में सवार होकर बरेली आ रहे थे। उनके पास बैग में साढ़े पांच लाख रुपये थे। यह रुपये वह कन्हैया लाल और शिवशंकर तेल वालों को शहामतगंज बाजार में देने जा रहे थे। अनुज ने बताया कि वह बस में खिड़की की तरफ बैठे थे। उनके पड़ोस में दो लड़के बैठे हुए थे। बदायूं रोड पर भमौरा थाने से पहले मकरंदपुर रेलवे फाटक के पास अनुज के पास बैग था। यहां से आगे बढ़ते ही लुटेरों ने अनुज को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और वह बेहोश हो गए।
बेहोश होते ही लड़कों ने उनका बैग और हाथों से सोने की दो अंगूठियां निकाल लीं। किसी को शक न हो इसलिए एक लड़का भमौरा में ही उतर गया। दूसरा बरेली में आकर उतरा। बस के कंडक्टर ने बताया कि बरेली में जो लड़का उतरा उसके पास बैग नहीं था। माना जा रहा है कि भमौरा में उतरने वाला लड़का ही बैग ले गया। आंवला अड्डे पर बस आने के बाद अनुज बंसल के अलावा सभी उतर गए। कंडक्टर ने उन्हें बेहोश देखा तो उनके मुंह पर पानी डालकर उठाया। इसी बीच जानकारी होने पर व्यापारी नेता सौरभ सक्सेना ने डीआईजी आरकेएस राठौर को घटना के बारे में बताया। डीआईजी ने कंट्रोल से बात कर तुरंत फोर्स को मौके पर पहुंचने के लिए कहा। एसओ सतीश यादव ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन करने के बाद जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। एसओ सतीश यादव ने बताया कि व्यापारी के मुताबिक घटनास्थल भमौरा का है। मामले में मुकदमा लिखकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें