सीबीगंज। फोटो खिंचवाकर लौट रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर वह उसे धमकाने लगा। थाने पहुंची महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम को वह स्टूडियो से फोटो खिंचवाकर घर लौट रही थी। तभी गांव में किराए पर रहने वाले पंकज उर्फ पतरे ने उसे हाथ पकड़कर खींच लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। महिला अपने घर पहुंची और परिजन को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं शाम को आरोपी भी थाने पहुंच गया और पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने छेड़छाड़ नहीं की, बल्कि महिला के परिजन ने रंजिशन ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया है। ब्यूरो