फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हर जत्थे के आगे-पीछे रहेगी पुलिस पिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात बदायूं रोड पर कांवड़ियों के बवाल के बाद एडीजी प्रेमप्रकाश ने हाईवे पर कांवड़ियों के हर जत्थे के आगे पीछे पुलिस पिकेट रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बदायूं के लिए एक कंपनी अतिरिक्त पीएसी देने का आदेश कर दिया है। आईजी डीके ठाकुर ने रेंज के सभी कप्तानों के साथ बैठक करके कांवड़ियों की भीड़ के अनुसार जरूरत के मुताबिक रूट डायवर्जन का समय बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन

सावन के दो सोमवार अभी बाकी हैं। बृहस्पतिवार रात बदायूं रोड पर बिनावर के नजदीक एक ट्रक ने कांवडियों के वाहन में टक्कर मार दी थी। उइसके बाद कांवड़ियों ने बवाल किया। उन्हें ट्रक में आग लगा दी और रोडवेज की बस समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की। एडीजी प्रेमप्रकाश ने इस घटना को गंभीरता से लिया है क्योंकि इससे पूर्व कुछ और स्थानों पर भी विवाद हो चुके हैं। उन्होंने जोन के सभी कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ रूट पर पुलिस का निगरानी तंत्र बढ़ाया जाए। इसे लेकर बदायूं को खासतौर से अलर्ट किया गया है क्योंकि कछला से जल लेकर कांवड़िये बदायूं होकर ही बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर की ओर लौटते हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बदायूं रोड पर हर बड़े जत्थे के आगे-पीछे पुलिस पिकेट रहे। इसके अलावा उन्होंने यूपी-100 को भी लगातार मूवमेंट रखने के निर्देश दिए हैं।

कप्तान भीड़ के हिसाब से बढ़ा लें डायवर्जन का समय
बृहस्पतिवार रात हुए विवाद के बाद बदायूं जिले के लिए एक कंपनी अतिरिक्त पीएसी दी गई है। वहीं आईजी डीके ठाकुर ने भी रेंज के सभी कप्तानों की शुक्रवार को बैठक बुलाई। अपराध समीक्षा की इस बैठक में भी बदायूं की इस घटना को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बात हुई कि तीसरे सोमवार के लिए शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन लागू हो गया है, जो सोमवार तक चलेगा। मगर इसके बाद अंतिम सोमवार है, जिसमें कांवड़ियों की भीड़ सबसे ज्यादा रहेगी। ऐसे में रूट डायवर्जन को शुक्रवार से सोमवार के बीच ही सीमित न रखकर कांवड़ियों की भीड़ के हिसाब से बढ़ा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें