फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन चौकी के सामने लाश रखकर स्टेडियम रोड किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ---
विज्ञापन

हत्या का आरोप, मॉडल टाउन चौकी के सामने लाश रखकर लगाया जाम
नई बस्ती में घर पर फंदे से लटकी मिली पल्लेदार की लाश
घरवाले बोले- बीवी और साले ने हत्या कर लाश लटका दी
बीवी की घर वालों से न पटने से किराये पर रह रहा था कपिल

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
माधोबाड़ी की नई बस्ती में शनिवार को एक युवक की लाश किराये के घर में फंदे पर लटकती हुई मिलने के बाद जमकर बवाल हुआ। युवक के परिवार वालों ने उसकी पत्नी और साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए मॉडल टाउन पुलिस चौकी के सामने लाश रखकर स्टेडियम रोड पर जाम लगा दिया। साथ ही जमकर हंगामा किया। हंगामा लंबा खिंचा तो बारादरी, प्रेमनगर और इज्जतनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो महिलाएं उससे भिड़ गईं। आखिरकार पुलिस ने हत्यारोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया तब कहीं जाम खुला।
गंगापुर में रहने वाले मैकूलाल के बेटे 28 वर्षीय कपिल राजपूत डेलापीर मंडी में पल्लेदारी करते थे। बहन सारिका के मुताबिक कपिल की शादी गंगापुर की राधा से हुई थी जिसके बाद घर में विवाद शुरू हो गया। विवाद से बचने के लिए कपिल अपनी पत्नी के साथ माधोबाड़ी की नई बस्ती में दयाराम के घर में किराये पर रहने लगे। इसके बाद भी विवाद हुआ तो करीब पांच दिन पहले राधा अपने मायके चली आई।
विज्ञापन

सारिका के मुताबिक शनिवार को कपिल का मोबाइल बंद मिला तो परिवार वाले नई बस्ती में उसके घर पहुंचे। वहां घर का दरवाजा अंदर से बंद था। एक खिड़की की जाली से झांकने पर फंदे पर लटकती लाश कपिल की लाश दिखी। इसके बाद बारादरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मकान मालिक दयाराम को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया और लाश निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई।

तीन दिन पुरानी थी लाश
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कपिल की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। लाश करीब दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है और वह सड़नी शुरू हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार लाश की दुर्गति देखकर परिवार ने आरोप लगाये कि कपिल की हत्या उनकी बीवी राधा और उसके भाई नन्हे ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर की है और हत्या के बाद लाश फंदे पर लटकाई है।

गुस्साई महिलाओं के सामने छूटे इंस्पेक्टर के पसीने
पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर 3.15 बजे शव को मॉडल टाउन चौकी के सामने सड़क पर रखकर जाम लगाया गया। एसएचओ सुनील कुमार पचौरी ने आकर जोर आजमाइश शुरू की तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। गुस्साई महिलाओं के आगे एसएचओ को बैकफुट पर आना पड़ा। इसके बाद मामला और गरमा गया। सीओ थर्ड नीति द्विवेदी के आने के बाद महिलाएं काबू में आई। पुलिस ने भीड़ की वीडियो बनानी शुरू की। जिसके बाद लोग शांत हुए और लाश को हटाया जा सका।
विज्ञापन

--------
कपिल की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। परिवार के आरोपों को देखते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बीवी, साले और मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। लोगों को शांत कराकर जाम को खुलवा दिया गया था। - नीति द्विवेदी, सीओ थर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें