फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर लिफ्ट लेकर ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में लिफ्ट ली और ड्राइवर को लूट लिया
विज्ञापन


लूटपाट के बाद हाथ-पैर बांधकर हाईवे किनारे फेंका
ड्राइवर के आरोप, सीबीगंज पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
सीबीगंज। लखनऊ जा रहे एक ट्रक में लिफ्ट लेकर सवार हुए तीन बदमाशों ने बड़ा बाईपास पर ड्राइवर और हेल्पर को बंधक बनाकर नगदी और मोबाइल लूट ली, फिर दोनों को बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। देर रात अपने बंधन खोलकर ड्राइवर ने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन

बिजली का सामान भरकर एक ट्रक दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। ट्रक पर सोनीपत (हरियाणा) के ड्राइवर हिम्मत सिंह और हेल्पर सुखबीर सिंह थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे हिम्मत सिंह ने मिलक और मीरगंज के बीच एक ढाबे पर ट्रक को रोका तो वहां पहले से बैठे तीन लोग उसके पास पहुंचे। हिम्मत सिंह से यह कहते हुए शाहजहांपुर तक लिफ्ट मांगी कि उनकी गाड़ी खराब हो गई है। खाना खाने के बाद हिम्मत सिंह तीनों को ट्रक में बैठाकर रात एक बजे ढाबे से चल दिया। ड्राइवर के मुताबिक टियूलिया से आगे परधौली गांव के पास ट्रक में बैठे तीनों लोगों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर ट्रक रुकवा लिया। ड्राइवर से करीब 15 हजार रुपये व एक मोबाइल लूट लिया। दोनों की पिटाई कर उन्हीं के कपड़ों से हाथ-पैर बांधे और गन्ने के खेत में डालकर भाग निकले। दोनों किसी तरह बंधन खोलकर एक ढाबे पर पहुंचे। वहां ढाबा मालिक के मोबाइल से सीबीगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक से तहरीर तो ले ली लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीबीगंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है, न कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें