परिवार गया था बालाजी, युवती ने फांसी लगाकर जीन दी
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवाया
घरवालों के आने पर कराया जाएगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कैंट के सदरबाजार में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाली युवती का शव सोमवार को उसके घर में फंदे से लटका मिला। युवती का परिवार बालाजी दर्शन करने गया है। किरायेदारों ने सोमवार सुबह उसका कमरा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा तो युवती की लाश फंदे पर लटकी दिखी। कैंट थाना पुलिस ने लाश को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवाया है। परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
गुड़िया (22) पुत्री प्रेमपाल कैंट के सदर बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर काम करती थी। 29 मार्च को प्रेमपाल अपने परिवार के साथ बालाजी दर्शन करने गए थे। गुड़िया घर पर रह गई थी। सोमवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो किरायेदारों ने खिड़की से अंदर झांका, तब उसकी फंदे पर लाश लटकी दिखी। सुबह दस बजे पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने लाश कब्जे में लेने के बाद कमरा सील कर दिया। घरवालों के आने पर कमरे की तलाशी होगी।