फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन खींचकर ट्रेन रोकने पर यात्री गिरफ्तार

Thu, 15 Mar 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी/बरेली। रनथ्रू ट्रेन को बिलपुर स्टेशन पर उतरने के लिए चेन खींचकर रोकना एक यात्री को भारी पड़ गया। आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर जंक्शन के जीआरपी थाने भेज दिया। मीरानपुर कटरा निवासी बालिस्टर शर्मा का पुत्र आलोक गाजियाबाद से घर आने के लिए आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन में बैठ गया। उसे बिलपुर स्टेशन पर उतरना था, लेकिन इस ट्रेन का वहां स्टॉपेज ही नहीं है। लिहाजा उसने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली। आलोक जैसे ही ट्रेन से उतरा उसे आरपीएफ के कांस्टेबल ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी में जल्द खुलेगी चौकी
बरेली। जल्द ही बिलपुर स्टेशन पर आरपीएफ की चौकी खुलेगी। बिलपुर स्टेशन बरेली और शाहजहांपुर की सीमा पर स्थित है। कई बार अपराधी ट्रेन में वारदात करने के दूसरे जिले की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं, फिर पुलिस घटना स्थल से संबंधित जिले में खाक छानती रहती है। ट्रेनों में होने वाली घटनाओं की जिम्मेदारी आरपीएफ की होती है। स्टेशन मास्टर भानू सिंह ने बताया कि चौकी के लिए वह स्टेशन पर जगह उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें