फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से डनलप चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से डनलप चालक की मौत
विज्ञापन

बदायूं रोड पर शुक्रवार आधी रात को ट्रक ने डनलप को टक्कर मार दी, जिससे डनलप चालक की मौत हो गई। इसके अलावा अलग अलग स्थानों पर हुई दो अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की जान चली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों के शव परिवारवालों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

थाना भमोरा क्षेत्र के गांव कुड़रिया इकलासपुर निवासी 45 वर्षीय पप्पू डनलप चालक थे। वह बरेली में भूसा लेकर आते थे। शुक्रवार रात बरेली में भूसा खाली करने के बाद घर जा रहे थे। बदायूं रोड पर भमोरा क्षेत्र के गांव भोलापुर के पास ट्रक ने डनलप को टक्कर मार दी, जिससे डनपल चला रहे पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को बरेली के निजी अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। इसके अलावा बिथरीचैनपुर क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी 21 वर्षीय अखिलेश मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया। इसके अलावा बदायूं के सहसवान निवासी 21 वर्षीय शबाब हुसैन को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। शबाब हुसैन घायल हो गया था। घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें