बरेली। नगर निगम में नौकरी लगवाने के बहाने एक बेरोजगार युवती से उसके परिचित शिक्षक ने एक लाख रुपये ठग लिए। युवती के मुताबिक आरोपी पहले शिक्षामित्र था लेकिन अब एक निजी स्कूल में पढ़ाता है। युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैंट क्षेत्र के नकटिया निवासी इरम सैफी सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले उनके एक परिचित शिक्षक प्रेमनगर के मोहल्ला ब्रहमपुरा निवासी मोहम्मद सालिम ने दो महीनों में नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने के लिए एक लाख रुपये लिए। इरम के मुताबिक उन्होंने पीलीभीत बाईपास स्थित एक मॉल के सामने रुपये दिए थे। नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने रुपये वापस मांगे। इस पर सालिम टाल मटोल करने लगा।