फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भीड़ बढ़ी तो कालीबाड़ी में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनिवार सुबह से दोपहर तक कालीबाड़ी में जाम की स्थिति रही। खासकर काली मंदिर के सामने रोड पर कई बार जाम लगा। यहां सिविल पुलिस औपचारिकता निभाती नजर आई। वाहनों और लोगों की संख्या बढ़ने से ऐसा हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को बरेली कॉलेज रोड पर खासी गहमागहमी रही। कालीबाड़ी मंदिर पर भक्तों की भीड़ की वजह से रोड पर जाम की समस्या ज्यादा रही। दोनों ही ओर से वाहनों का आवागमन बना रहा। सर्वाधिक संख्या टेंपो व कारों की रही। मंदिर से दो सौ मीटर सड़क के दोनों ओर जाम के हालात रहे। कहने को यहां सिविल पुलिस की तैनाती थी पर यातायात के लिहाज से पुलिस कुछ नहीं कर रही थी। पुलिस का फोकस भक्तों की लाइन बनवाने और उन्हें जल्दी आगे बढ़ाने पर था। महिलाओं के कुंडल, पर्स गायब होने की घटनाएं भी यहां हुईं। हालांकि अधिकांश महिलाएं बिना कोई लिखित शिकायत किए ही चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें