फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने रिक्शा को टक्कर मारी स्कूल जा रहे बच्चे चुटैल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सैन्य क्षेत्र से गुजरने वाले रास्तों पर तेज रफ्तार वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं। शनिवार की सुबह घोड़ा बटालियन रोड (883 एटी बीटीएन) पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे कई बच्चे रिक्शा से बाहर जा गिरे। सैन्य कर्मियों ने बच्चों को उठाकर प्राथमिक उपचार कराया और फिर उनके माता-पिता को सूचना दी।
विज्ञापन

सैन्यकर्मियों के मुताबिक ई-रिक्शा में छह बच्चेे स्कूल जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही यूपी 25 एडी 4074 नंबर की कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे रिक्शा से बाहर जा गिरे। सड़क किनारे घास पर गिरने से उन्हें गंभीर चोट तो नहीं आई लेकिन खरोंचे लग गईं। सैन्य कर्मियों ने कार चालक को रोककर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस वाले मौके पर पहुंचे तो कार पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ का लोगो लगा देखकर ई-रिक्शा चालक को ही धमकाने लगे। सैन्य कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस कर्मी चालक समेत कार को साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें