फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा 25 हजार का ईनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में दो महीने पहले पेट्रोल पंप के कैशियर से हुई लाखों की लूट में शामिल गैंग के ईनामी लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सात लुटेरे पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र के दियोरिया तिराहे से पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान मुरादाबाद में बिलारी के गांव मंगूपुरा निवासी देवकरण उर्फ देवशरण को गिरफ्तार किया है। वह 24 सितंबर को पेट्रोल पंप के कैशियर से हुई 5.80 लाख रुपये की लूट को अंजाम देने वाले गैंग में शामिल था। देवकरण के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई प्लेटिना बाइक, कुछ नकदी, 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस 28 सितंबर को लूट में शामिल सात लोगों को 3.70 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर पहले से ही जेल भेज चुकी है। देवशरण फरार था। देवशरण ने बताया चोरी के मामले में रामपुर जेल में बंद रहने के दौरान उसकी मुलाकात इस लुटेरे गैंग के सरगना मनोज से हुई थी। लूट में शामिल ओमकार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें