फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत पर दबंगों ने किया महिला पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोगीनवादा में सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की शिकायत के बाद दबंगों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। बारादरी पुलिस ने घायल महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जोगीनवादा की रानी शर्मा दोपहर में झांसी जाने के लिए जंक्शन जा रही थीं। आरोप है कि शिकायत वापस न लेने पर अजमत, शमशाद व मुशताक ने उन पर जानलेवा हमला कर दया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दो दिन पहले रानी शर्मा के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे मोहल्ले में रहने वाले कुछ दबंगों ने तोड़ दिए थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इसके चलते ही आरोपियों ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें