फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन में 25 हजार से एक लाख का इनामी होकर जेल गया सतनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप कैरेट ज्वैलरी शोरूम में लूट के मास्टर माइंड सतनाम की गिरफ्तारी के बाद बरेली पुलिस के नाम संभवत: पहली बार एक लाख के किसी इनामी को गिरफ्तार करने की उपलब्धि भी दर्ज हो गई। पुलिस ने यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराने के लिए छह दिन में ही सतनाम पर घोषित 25 हजार के इनाम को बढ़ाकर एक लाख कर दिया। दरअसल, टॉप कैरेट शोरूम हुई लूट के बाद जब बरेली पुलिस अंधेरे में तीर चला रही थी, तब एसटीएफ लखनऊ की टीम ने दो बदमाशों को पकड़कर लूट का खुलासा कर दिया था। इससे हुई जबर्दस्त किरकिरी के बाद बरेली पुलिस पर दबाव था कि कुछ बड़ा करके दिखाए। सतनाम हाथ आया तो बरेली पुलिस ने आनन-फानन में इसका तानाबाना बुन लिया।
विज्ञापन

सतनाम पर पिछले सप्ताह तक 25 हजार का इनाम था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसका सुराग लगने के बाद आननफानन में उस पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया। इसके बाद जब सतनाम पुलिस के हाथ चढ़ा तो उसे जेल भेजने से पहले इनाम की यह राशि एक लाख कर दी गई। इस तरह बरेली पुलिस के नाम एक लाख के इनामी को गिरफ्तार करने की उपलब्धि दर्ज हो गई। बता दें कि पीलीभीत रोड स्थित टॉप कैरेट शोरूम से चार जून को करीब एक करोड़ के जेवरात की लूट हुई थी। कई दिन तक हाथपांव मारने के बावजूद पुलिस को तो कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन एसटीएफ लखनऊ की टीम ने सुभाषनगर के ऑटो ड्राइवर शंकर और पंजाब के बदमाश निर्मल को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया। इसके बाद तीसरा बदमाश मनोज शाहजहांपुर के पुराने मामले में सरेंडर कर जेल चला गया। एसटीएफ की इस कामयाबी से बरेली पुलिस की इस मामले में जबर्दस्त किरकिरी हुई थी।
इसके बाद पुलिस ने मनोज को रिमांड पर लेकर तिलहर के दो सराफों को गिरफ्तार कर उनसे 16 लाख रुपये के जेवर बरामद किए। यहीं से खटीमा (ऊधमसिंह नगर) के शक्ति फार्म के रहने वाले मास्टमाइंड सतनाम सिंह का सुराग लगा तो पुलिस उसके पीछे लगी। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच ने पंजाब में अमृतसर के व्यास क्षेत्र से सतनाम को दबोच लिया। इससे एक दिन पहले ही सतनाम पर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार की गई थी। सोमवार को उसे जेल भेजने से पहले उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया गया। सोमवार को प्रेसवार्ता में एसपी सिटी डॉ. अभिनंदन सिंह और एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि सतनाम के कब्जे से पुलिस ने शोरूम से लूटे गए 15 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात पौने दो बजे सतनाम जेवरात बेचने के लिए दिल्ली जा रहा था, तभी सेटेलाइट स्टैंड से उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन



10 लाख कहां गए, पुलिस पर सवाल खड़े कर गया सतनाम
सतनाम ने बताया कि बरेली में शोरूम लूटने के बाद उसने अपने साथियों के साथ तिलहर पहुंचकर जेवरात का बंटवारा किया। इसके बाद वह कोलकाता के अशोकनगर स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। वहां ससुर अनिल चंद्र के घर में जमीन में जेवरात दबा दिए। सतनाम के मुताबिक क्राइम ब्रांच पंजाब से उसे बरेली लाने के बाद ससुराल लेकर गई और जेवरात बरामद कर लाई। सतनाम के मुताबिक उसके पास से करीब 25 लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं, कुछ वह बेच भी चुका था। मगर पुलिस ने 15 लाख के जेवरात ही बरामद होना बताया है। उसने बताया कि टॉप कैरेट लूटकांड से करीब 15 दिन पहले ही वह जमानत पर छूटा था। बकौल सतनाम, वह शोरूम में नहीं घुसा। तीन साथी अंदर गए और दो बैग लूटकर लाए। वह बाहर ही खड़ा रहा। सतनाम बोला, शोरूम की रेकी निर्मल ने की थी।

गिरफ्तारी की खबर लीक होने से बच गया एनकाउंटर से
सतनाम पर पीलीभीत, शाहजहांपुर और पंजाब में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस महकमे में यह भी चर्चा रही कि गिरफ्तारी के बाद उसका एनकाउंटर करने की तैयारी थी। एक वजह यह भी थी कि उस पर इनाम की राशि जल्दी-जल्दी बढ़ाकर 25 हजार से एक लाख तक पहुंचाई गई। मगर मीडिया में मामला लीक होने के चलते पुलिस की तैयारी पर पानी फिर गया।
विज्ञापन


फरार झंडू पर भी 50 हजार का इनाम
इस लूटकांड में शामिल बदमाश राजेश बाल्मीकि उर्फ झंडू अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने उस पर भी इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें