फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम तस्कर की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने मारे छापे

Wed, 25 Jul 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और भमोरा पुलिस ने ऊना गौटिया गांव में छापेमारी कर अफीम तस्करी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया। थाने में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। छापेमारी के दौरान टीम को देखकर भाग रहा 95 वर्षीय वृद्ध गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पहले गिरफ्तार किए जा चुके अफीम तस्कर अनीस के साथी थे।
विज्ञापन

मंगलवार को भमोरा थाने की पुलिस को लेकर दिल्ली पुलिस ऊना गौटिया गांव में पहुंची। टीम अपने साथ गिरफ्तार किए जा चुके अफीम तस्कर अनीस के एक साथी को साथ लेकर आई थी। पुलिस गांव के यासीन को हिरासत में लेकर जा रही थी कि इसी बीच एक 95 वर्षीय वृद्ध ताज मोहम्मद टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह जमीन पर गिरकर चुटहिल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पूछताछ की। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। एसओ भमोरा ने बताया कि वृद्ध ताज मोहम्मद पुलिस को देखकर घबरा गया था और भागने के दौरान गिर गया था। मानवतावश उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अनीस को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें