रास्ता भटक बाजार में पहुंचे भाई और बहन
पुलिस ने बरामद कर के परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के महेंद्रगढ़ रोड पर रहने वाले मध्य प्रदेश निवासी एक श्रमिक के दो बच्चे मंगलवार शाम को घर से नजदीक की दुकान के लिए निकले थे लेकिन वहां से रास्ता भटक कर बाजार में पहुंच गएद्य शाम को जब पुलिस गश्त पर थी तब दोनों बच्चों को बरामद कर लिया तथा इसकी जानकारी आसपास के थानों को दी। घटना के समय भाई बच्चों के माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे। शाम 7:30 बजे जब घर पहुंचे तो उनको बच्चे गायब मिले इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी रामपुरा थाना पुलिस को दी। रामपुरा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी जिसके बाद बच्चों के बारे में पता चला। घटना क्रम के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी हरिराम उसकी पत्नी सुबह काम पर चले गए थे उसके दोनों बच्चे घर पर ही थे शाम को बच्चे पास स्थित दुकान पर गए थे तथा वहां से रास्ता भटक गए। पुलिस द्वारा बच्चों को बरामद करके बाल संरक्षण समिति के सदस्य को सौंप दिया। रामपुरा थाना पुलिस के माध्यम से मिली जानकारी के बाद समिति सदस्य बच्चों को लेकर गोकलगढ़ पुलिस चौकी पहुंचे तथा बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया।