फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के बदलते ही पुलिस भी बदली नजर आने लगी

Fri, 04 May 2018 01:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
police
विज्ञापन
 एसएसपी जोगेंद्र कुमार की जगह आईपीएस कलानिधि नैथानी के कमान संभालने के बाद पुलिस भी बदली नजर आ रही है। चीता पुलिस के कांस्टेबल हेलमेट लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं, ट्रैफिक पुलिस रिफ्लेक्टर वाली जैकेट में ड्यूटी दे रही है, ताकि हादसे रोके जा सकें। बृहस्पतिवार को हाफिजगंज थाना प्रभारी ने झाड़ू लेकर थाने को चमका डाला।
विज्ञापन

नये कप्तान ने थानों और पुलिस चौकियों में सुधार के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हाफि जगंज इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने झाड़ू लेकर पूरे थाने की सफाई की। अब थानों के लावारिस वाहनों का निस्तारण किया जा रहा है। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाई जाएगी। सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी रिफ्लेक्टर वाली जैकेट और हेलमेट के साथ ही सड़कों पर दिखेंगे।
विज्ञापन

413 ऑटो से म्यूजिक सिस्टम हटाए
बृहस्पतिवार को जनपद में आटो और टेंपो से म्यूजिक सिस्टम हटाए गए। एसएसपी के आदेश पर चले अभियान में 413 म्यूजिक सिस्टम हटाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें