वर पक्ष ने मंगनी में पांच लाख रुपये, सोने के जेवर आदि लेने के बाद अब शादी से इनकार कर दिया है। वर पक्ष अब लिया हुआ सामान भी लौटाने को तैयार नहीं है। घटना की रिपोर्ट थाना सुभाषनगर में दर्ज कराई गई है।
सुभाष नगर के रेलवे कॉलोनी निवासी मेवा राम ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीना का शादी गणेशनगर निवासी हीरा लाल से तय की थी। वर्ष 2016 में उसने बेटी की मंगनी की, जिसमें उसने वर पक्ष को पांच लाख रुपये, सोने की चेेन, अंगूठी आदि सामान दिया। इसके बाद वर पक्ष ने शादी के लिए टालमटोल करनी शुरू कर दी गई। अब युवक पक्ष शादी करने से साफ इनकार कर रहा है। उसके काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माने। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को हीरा लाल और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।