फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों का मददगार नवी रजा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीरबहोड़ा में युवक की मौत के बाद जाम लगाने पर पुलिस ने कथित मुखबिर नवी रजा और तीन अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली थी। सूत्रों की मानें तो नवी रजा ने पुलिसकर्मी दोस्तों की मदद से मुन्ना को सबक सिखाने की कोशिश की, जिसमें वह मारा गया। पुलिस टीमें फरार नवी रजा की तलाश कर रही हैं। उसके सभी मोबाइल नंबर भी बंद हैं। सोमवार को एसएसपी और एसपी सिटी ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार के घर जाकर बात की और जल्दी ही वारदात के पीछे का सच सामने लाने की बात कही।
विज्ञापन

पीरबहोड़ा निवासी जरी कारीगर मुन्ना जयपुर से तीन दिन पहले ही घर लौटा था। शनिवार रात 11 बजे घर से निकलने के बाद रात दो बजे वह लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान उसने बताया कि गांव निवासी मुखबिर नवी रजा, दो वर्दी में व एक सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने उसे स्विफ्ट कार से कुचला है। परिवार के लोगों ने हाईवे जाम किया तो पुलिस को हत्या में रिपोर्ट लिखनी पड़ी। पहले पुलिस अधिकारी इसे सामान्य एक्सीडेंट मान रहे थे लेकिन नवी रजा के फरार होने से घटना को लेकर संदेह गहरा गया। एसपी सिटी ने बताया कि नवी रजा की तलाश में टीमें लगी हैं। उसे पकड़कर ही घटना की सच्चाई पता लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें