फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड कंपनी पर लाखों हड़पने की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मध्य प्रदेश की फूड कंपनी के तीन अधिकारियों पर उसके फ्रेंचाइजी घटिया आयटम भेजकर लाखों हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फाइक एन्क्लेव के वसी अहमद ने यप्पी टेस्टी फूडहब से डीडीपुरम में किचन अड्डा और चाट अड्डा की फ्रेंचाइजी ली थी। इसके लिए वसी ने पहले 21 हजार और फिर दो बार में नौ लाख रुपये जमा किए। आरोप है कि 12 नवंबर को उद्घाटन होने पर कंपनी ने जो आयटम भेजे, वे घटिया निकले। ग्राहकों की शिकायत पर उन्होंने कंपनी में फोन किया तो उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में कंपनी के अधिकारी अनुभव, शशांक शर्मा और अजय को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें