फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी- लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाग में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव
भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। मितौली के गांव रतहरा से सोमवार की शाम घर से लापता हुए प्रेमी युगल के शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से लटकते मिले। दोनों की बिरादरी अलग होने के कारण युवती के परिवार वालों ने उनकी शादी से मना कर दिया था। माना जा रहा है कि इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक शिवदयाल के पुत्र महावीर मौर्य (23) और रविंद्र वर्मा की पुत्री आरती वर्मा (21) एकदूसरे से प्रेम करते थे। महावीर मौर्य ने आरती के परिजनों के पास शादी का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन युवती के पिता रविंद्र वर्मा ने दूसरी बिरादरी में शादी करने से मना कर दिया। 16 दिसंबर को युवती के पिता ने महावीर को अपने घर बुलाया और कहा कि कोई बात हो गई तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। सोमवार शाम करीब चार बजे प्रेमी-प्रेमिका घर से चले गए। दो घंटे बाद युवती के परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो महावीर के भी घर पर न होने की बात पता चली। इसके बाद युवती के पिता ने महावीर के घर जाकर आरोप लगाया कि वह उनकी बेटी लेकर कहीं चला गया है।
विज्ञापन

दोनों परिवार खोजबीन में जुटे थे। मंगलवार की सुबह प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ से लटकते मिले। मृतक महावीर के पिता ने लड़की पक्ष पर हत्या करने का संदेह जताया है। सीओ मितौली प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों से सामूहिक तहरीर लेकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

------------
एक दुपट्टे से लटके मिले, मांग में भरा था सिंदूर
दोनों के शव आरती के दुपट्टे से लटके मिले। आरती की मांग में सिंदूर भी भरा हुआ मिला। इससे माना जा रहा है कि खुदकुशी से पहले महावीर ने उसकी मांग भरी। आरती की शादी के लिए उसके पिता कहीं दूसरी जगह रिश्ता देख रहे थे। इसलिए महावीर ने जल्दबाजी में सारे कदम उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें