फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरदोजी कारीगर को 85 लाख की स्मैक के साथ पकड़ा

Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
 बिथरीचैनपुर पुलिस ने फरीदपुर के जेड गांव निवासी जरदोजी कारीगर सलीम को 85 लाख रुपये कीमत की 820 ग्राम स्मैक के साथ ट्रांसपोर्ट नगर के पास से गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी भाग गया। सलीम तीन दिन पहले ही दिल्ली से गांव आया था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह स्मैक बरेली में एक पार्टी को देने जा रहा था। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बिथरीचैनपुर के एसओ गोविंद सिंह पुलिस टीम के साथ ट्रांसपोर्टनगर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश। पुलिस ने दौड़ाकर उनमें से एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। तलाशी में उसके पास से 820 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह जेड गांव का रहने वाला सलीम है। दिल्ली में जरी जरदोजी का काम करता है। तीन दिन पहले ही गांव आया था। सलीम ने बताया कि उसे अरुण नाम के व्यक्ति ने पैकेट देकर बरेली में एक व्यक्ति को देने के लिए कहा था। इसके बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें