फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर लगाई थी तमंचे के साथ तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो --
विज्ञापन


तमंचे के साथ तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की तो पुलिस ने
मन्नत लॉन मालिक के बेटे को किया गिरफ्तार

बारादरी थाने में आर्म एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पीलीभीत हाईवे पर स्थित मन्नत लॉन के मालिक नजकतुल्ला खान के बेटे शाकिर (22) का तमंचा के साथ फोटो फेसबुक पर नजर आने के बाद बारादरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस कस्टडी में शाकिर ने बताया कि दो दिन पहले सैंथल के चेयरमैन शानू के भाई हैदर की शादी के दौरान उसका फोटो लिया गया था। जिसको फेसबुक पर शेयर करने के बाद तस्वीरें वायरल हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को आईजी ध्रुव कांत ठाकुर और एसएसपी जोगेंद्र कु मार के कार्यालय में इन तस्वीरों के बाबत शिकायत सौंपी गई। पुलिस ने तमंचे के साथ नजर आने वाले युवक की शिनाख्त की तो वह शाकिर निकला। जिसके बाद बारादरी थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने पुलिस टीम उसके पीछे लगा दी। बृहस्पतिवार शाम को बीसलपुर तिराहे के पास पुलिस चेकिंग में शाकिर को पकड़ा गया, हालांकि वह पुलिस देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जब उसको दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उसके बाद निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस भी बरामद कराए। नजकतुल्ला का एक साड़ियों का शोरूम शाहदाना के पास भी है। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि थाने में शाकीर के खिलाफ आर्म एक्ट में रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें