फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो एवं सीसीटीवी फुटेज के फोटो...
विज्ञापन


दुबई से लौटी वृद्धा से ठग लिए जेवरात
- घर से चंद कदमों की दूरी पर वारदात, सत्संग से लौट रही थी घर
- चेकिंग के नाम पर रोकने वाले छह बाइक सवार सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
एक दिन पहले ही दुबई से लौटी इंजीनियर की मां ठगी का शिकार हो गईं। प्रेमनगर में सत्संग से लौटने के दौरान घर से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार छह बदमाशों ने चेकिंग के बहाने उनसे जेवरात ठग लिए। मामले की रिपोर्ट थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई गई है।
एकतानगर में रहने वाले कमल की मां नत्थू देवी (60) बुधवार सुबह करीब पौने आठ बजे निरंकारी के सत्संग से घर लौट रही थीं। एकतानगर में सूरी कलर लैब के सामने वाली गली में उनका घर है। इसी बीच गली में तीन बाइक पर छह बदमाश पहुंचे और उन्हें रोककर आगे चेकिंग होने की बात कही। कहा कि जेवर पहनकर जाना ठीक नहीं और गले में पहनी चेन, हाथों के कड़े एवं अंगूठी उतरवाकर कागज में लपेट दी। कानों के कुंडल उन्होंने पीतल के बताए तो बदमाशों ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद एक कागज उन्हें थमाकर बदमाश चले गए। घर पहुंचकर उन्होंने कागज का पैकेट खोला तो सन्न रह गईं और पूरा प्रकरण बताया। इसके बाद वे लोग थाना प्रेमनगर पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। कमल ने बताया कि उनके छोटे भाई विमल अबू धाबी, दुबई में इंजीनियर हैं। तीन महीने से मां उन्हीं के पास थीं और मंगलवार को ही लौटी थीं। जेवरात जाने से वह काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
घटना के बाद पुलिस ने और कमल ने गली एवं सड़क पर लगे सीसीटीवी में बदमाशों की फुटेज तलाश की तो तीन बाइक पर छह बदमाश उसमें कैद मिले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और उसके आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें