फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार पीड़िता मासूम की हालत नाजुक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

नवाबगंज की बलात्कार पीड़िता मासूम बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यहां बेहतर इलाज न मिलने से बच्ची की हालत में कोई सुधार होने की बजाए हालत चिंता जनक ही बनी हुई है। उधर, पुलिस अभी तक इस मामले में किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि तीन सगे भाइयों समेत आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बे की आठ साल की एक मासूम चार दिन पहले घर से दुकान पर रात आठ बजे चीनी लेने के लिए गई थी। दुकान से लौटते समय साइकिल सवार एक युवक उसे उठाकर जंगल में ले गया था और दो घंटे तक उसे अपने कब्जे में रखकर उससे बलात्कार किया। घटना के बाद यह युवक बच्ची को उसके घर के बराबर में गैलरी में छोड़ गया था। बच्ची के खून बह रहा था और उसकी हालत बेहद खराब थी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घरवालों का आरोप है कि ठीक से इलाज न मिलने से बच्ची की हालत चिंता जनक बनी हुई है। वह दर्द से अब भी कराह रही है। उनकी कहीं से कोई मदद नहीं हो रही है। पुलिस भी अभी तक दरिंदे को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें