फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकटिया नदी में गिरने से बची यात्रियों से भरी बस

विज्ञापन
नकटिया नदी में गिरने से बची यात्रियों से भरी बस - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

नकटिया नदी की संकरी पुलिया पर पीएसी की स्कूल बस और निजी बस में जल्दी निकलने की होड़ में बड़ा हादसा होने से टल गया। पीएसी बस को बचाने के चक्कर में निजी बस के ड्राइवर ने कच्ची जमीन पर उतारा तो पहिये धस गए, बस पलटकर नदी में गिरने से बची।
वाकया कुछ इस तरह हुआ कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सवारियों से खचाखच भरी एक निजी बस भुता की तरफ जा रही थी। हरुनगला के आगे नकटिया नदी पर बनी संकरी पुलिया पर बस के पीछे से आ रही पीएसी की स्कूल बस ने ओवरटेक की कोशिश की। निजी बस ने बचने के लिए पुलिया से पहले कच्ची जमीन पर बस उतार दी। बारिश के बाद जमीन पर बस का वजन पड़ते ही धंस गई। बस के एक तरफ के सारे पहिये जमीन में फंस गए। बस पलटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस पलटने के शोर के बाद कूद पड़े लोग
ड्राइवर प्रमोद चिल्लाते हुए बस से कूद गया कि बस पलटने वाली है। सवारियों में भी दहशत फैल गई। खिड़कियों से सवारियों ने कूदना शुरू कर दिया। सड़क पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि जमीन में पहिये धंसने के बाद बस पलटी नहीं। राधा माधव स्कूल और एसआर इंटरनेशनल स्कूल की छुट्टी होने के चलते बस के फंसने के बाद दोनों तरफ जाम लग गया। रुहेलखंड चौकी पुलिस ने पहुंचकर क्रेन बुलवाई और बस को निकलवाकर किनारे खड़ी करवाया गया। पुलिस के मुताबिक अगर बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें