सीबीगंज। आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के चीफ हाफिज सईद के साथ पीएम मोदी का फर्जी फोटो वायरल करने का आरोपी घर से भाग गया है। पुलिस ने बुधवार को दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। पुलिस अब ये जानने में जुटी है कि सबसे पहले ये फोटो किस ग्रुप से वायरल हुआ।
मंगलवार सुबह सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव तिलियापुर निवासी एक भवन ठेकेदार के मोबाइल नंबर से यह फोटो पुलिस के संभ्रांत नागरिक ग्रुप में वायरल हुआ था। फोटो के साथ आपत्तिजनक कमेंट भी था। मंगलवार सुबह यह मेसेज देखकर स्थानीय लोग और भाजपा पदाधिकारी भड़क गए। सीबीगंज भाजपा मंडल मंत्री दयाशंकर साहू की ओर से पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट कराई गई। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, लेकिन वो भागा हुआ है। सीबीगंज मंडल अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश लोधी, राजन श्रीवास्तव, नंदलाल लोधी, कैलाश बाबू गंगवार, धर्मवीर साहू, केपी राना, मुकेश वाल्मीकि आदि ने काफी गुस्सा जताया। साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।