बरेली। लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार के स्टंट शुरू हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का श्यामगंज पुल के नीचे लगा एक पोस्टर इन दिनों चर्चा में है। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म शहंशाह से प्रेरित होकर कांग्रेस समर्थक ने राहुल गांधी को शहंशाह की तरह पेश किया है। पोस्टर पर लिखा गया है कि मेरा राहुल बनेगा शहंशाह।
पोस्टर लगवाने वाले हजियापुर के हाजी आजाद खां आजमी ने बताया कि कांग्रेस में उनका कोई पद नहीं है। कुछ पदाधिकारियों से बातचीत के बाद उन्होंने यह पोस्टर चस्पा कराए हैं। जिनमें राहुल गांधी को शहंशाह की ड्रेस के साथ पेश किया गया है। एक तरफ महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, राजीव गांधी की तस्वीर भी लगाई गई है। हाजी आजाद ने बताया कि नये पोस्टर भी छपने के लिए दिए हैं। उनमें पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की तस्वीर भी जोड़ी गई है।