फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के साढ़ू के बेटे की मौत का मामलाः सुसाइड नोट नहीं मिला, होगी बैलेस्टिक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्राम विकास अधिकारी भुवनेश यादव की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए बारादरी पुलिस ने गणेशपुरम स्थित मकान में हादसे वाली जगह की सघन तलाशी ली। भुवनेश ने पढ़ने के उद्देश्य से एकांत में बने स्टोर रूम मेें ही बिस्तर लगा लिया था। पुलिस यहीं पर गोली चलने की बात कह रही है। पुलिस ने कमरे में रखी भुवनेश की सभी कॉपी-किताबों भी तलाशीं, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। छानबीन के बाद घर को दोबारा सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, बिशारतगंज स्थित पैतृक गांव सिसौना से भुवनेश यादव का रामगंगा घाट पर लाकर दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महासचिव वीरपाल सिंह, महिपाल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, मलखान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ. जीराज यादव, जितेंद्र मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

लैब भेजे जाएंगे साक्ष्य
फील्ड यूनिट द्वारा लिए गए सबूत लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जा रहे। फील्ड यूनिट ने फिंगर प्रिंट और हैंड वॉश के नमूने लिए थे। वहीं पिस्टल और मौके पर मिले कारतूसों को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


नहीं मिस हुआ कोई फायर, सिर्फ एक ही गोली चली
इंस्पेक्टर क्राइम वेद प्रकाश ने बताया कि कोई भी मिस कारतूस नहीं मिला। पिस्टल से सिर्फ एक ही गोली चली है, जिसका मौके पर खोखा भी मिला है। भुवनेश के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। इंस्पेक्टर कृष्णवीर ने बताया कि वारदात का तस्करा डाल दिया है। परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें